-
Advertisement
आ गया भारत का FAU-G
Last Updated on January 26, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। आज पूरे भारत में धूमधाम से गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इसी खास दिन भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी nCore ने मेड इन इंडिया गेम FAU-G (Fearless and United Guards) को लॉन्च कर दिया है। पबजी (PUBG) पर बैन लगने के बाद से काफी लोग इस गेम की राह देख रहे थे। यह गेम भारतीय यूजर्स के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar ने ट्वीट करके FAU-G गेम की लॉन्चिंग की जानकारी साझा की है। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2020 में इस गेम टीजर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।
FAU-G गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इसका साइज 460MB है। यह गेम एंड्राइड 8 और उससे अपग्रेडेट वर्जन को सपोर्ट करता है। खास बात ये है कि इस गेम की थीम गलवान घाटी की जंग पर आधारित है। यह सिंगल प्लेयर गेम है और इसमें यूजर्स को कैंपेन मोड के साथ टीम डेथमैच और फ्री फॉर ऑल मोड मिलेगा। फिलहाल, इसमें यूजर्स के लिए कैंपेन मोड एक्टिव है। वहीं, इसके ग्राफिक्स शानदार है। FAU-G गेम का ऐलान करीब 4 महीने पहले किया गया था। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन के 24 घंटों के दौरान करीब 10 लाख यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन किया था