- Advertisement -
नई दिल्ली। साल 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) और तीसरा ग्रहण (Grahan) आज है। वहीं इस साल का एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 जुलाई 2019 को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह 02 जुलाई रात 10.25 पर आरम्भ होकर 03 जुलाई को प्रातः 03.20 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 04 घंटे 55 मिनट की रहने वाली है। साल 2019 का सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ ही देशों में देखा जा सकता है। क्योंकि सूर्य के 6,000 मील के ग्रहण पथ में केवल चुनिंदा देश ही आ रहे हैं। हालांकि इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को ऑन लाइन और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी देखा जा सकता है।
ऐसे में अगर आप इसकी एक झलक देखना चाहते हैं, वह www.timeanddate.com पर ऑनलाइन ग्रहण की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत के समय 11:54 बजे और स्थानीय समयानुसार सुबह 10:24 पर होगा, जबकि आंशिक ग्रहण 12:55 बजे EDT (ईस्ट टाइम जोन) पर प्रशांत महासागर में शुरू होगा इस दौरान भारत में समय 10 बजकर 25 मिनट होगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya) को सूर्य ग्रहण होगा। इस दिन भौमवती अमावस्या है (Bhaumvati Amavasya)। बता दें कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और कुछ देर के लिए सूर्य चंद्रमा के पीछे छिप जाता है उस अवधि को सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं जब सूर्य पूरी तरह से ही दिखना बंद हो जाता है, तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।
- Advertisement -