- Advertisement -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) ने और उनकी सरकार में 57 मंत्रियों ने गुरुवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मोदी सरकार की पहली कैबिनेट( Cabinet) की बैठक शुक्रवार शाम यानी आज शाम को होनी है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की इस बैठक में मंत्रालयों का बंटवारा भी हो सकता है। गुरुवार को कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली है जिनमें इनमें 24 कैबिनेट, 25 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। इनमें 20 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने राजनाथ सिंह,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण और रामविलास पासवान शामिल रहे।
उधर पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह जनवरी, 2015 से जनवरी, 2018 तक विदेश सचिव रहे। जयशंकर को कैबिनेट में शामिल किया जाना मोदी सरकार का चौंकाने वाला कदम है।वहीं सुषमा स्वराज और और मेनका गांधी भी कैबिनेट का हिस्सा नहीं है। पूर्व ओलंपियन और खेल व सूचना और प्रसारण मंत्रालय का सफलता पूर्वक कार्यभार संभालने वाले राठौर को भी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है।
- Advertisement -