- Advertisement -
संगरूर। संगरूर स्थित गांव भगवानपुरा में दो साल का एक मासूम खेलते-खलते घर के पास ही एक बोरबेल (Bore Well) में गिर गया। बताया जा रहा है इस बोरबेल में करीब 9 इंच चौड़ी पाइप पड़ी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) और प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव कार्य (Rescue work) शुरू किया। इसके बाद गड्ढे में कैमरा (Camera) डाल कर बच्चे की हालत का पता लगाया गया। कैमरा में देखने से बच्चे का हाथ हिलता हुआ नजर आया। एनडीआरएफ (NDRF) और सेना के जवान बच्चे को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, सिद्धू समेत कई मंत्रियों का मंत्रालय बदला
जानकारी के मुताबिक़, परिवार के लोगों ने नया बोरबेल बनबाया था लेकिन इसे पूरा करने की वजाए उन्होंने कपड़े से ढंक दिया जिसका खामियाजा उनका मासूम भुगत रहा है। बता दें, गांव शेरों को जाने वाली सड़क के करीब खेत में अजमेर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे सुखविंदर सिंह का दो वर्षीय बेटा फतेहवीर सिंह घर में ही खेल रहा था। अचानक ही वह कपडे़ से ढके बोर के पास चला गया और उस पर पांव रखते ही बोर में गिर गया।
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम (SDM) मनजीत कौर, डीएसपी हरदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने के लिए पुलिस बल को बुलाया। डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि चार जेसीबी मशीनों से मिट्टी को हटाया जा रहा है। मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुला लिया गया है। बच्चे को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
- Advertisement -