-
Advertisement
महारानी एलिजाबेथ के पास थी अरबों की संपत्ति, ऐसे होती है राजघराने की कमाई
Last Updated on September 9, 2022 by Neha Raina
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queeb Elizabeth II) अब हमारे बीच नहीं है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। महारानी ने करीब 7 दशक तक राज किया था। इतना ही नहीं उनका साम्राज्य दूसरे देशों तक भी फैला है। हर कोई जानना चाहता है कि इस शाही परिवार की आय और कुल संपत्ति कितनी है और इनके पास इतना पैसा आता कहां से है।
ये भी पढ़ें-क्वीन एलिजाबेथ डॉक्यूमेंट्री प्रीमियर के लिए तैयार, दिखेगी अनदेखी फुटेज
रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपए से ज्यादा थी। जबकि, 2020 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की कुल संपत्ति से 15 मिलियन पाउंड ज्यादा थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे राजशाही परिवार की कुल संपत्ति 72.5 बिलियन पाउंड यानी 6,631 अरब रुपए से ज्यादा है।
ऐसे होती है कमाई
जानकारी के अनुसार, महारानी के आय के प्रमुख स्रोतों के बारे में बात करें तो उन्हें सोवेरिवन ग्रांट वार्षिक तौर पर सरकार ने मिलता था। जबकिस बाकी दो स्रोत स्वतंत्र थे, जिनमें करदाताओं का पैसा शामिल नहीं है। लंदन के अलावा शाही परिवार की संपत्ति स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी है। ये महारानी की निजी संपत्ति है, जिसे बेचना नहीं जा सकता है। इसे उनके उत्तराधिकारियों को हस्तांतरिक होगी।
महारानी की संपत्ति में कई बेशकीमती कलाकृतियां, हीरे-जेवरात, लग्जरी कारें, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े शामिल हैं। उनकी रॉयल कलेक्शन में दस लाख से ज्यादा चीजें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 खरब रुपए है। महारानी के ये संपत्ति ब्रिटेन के एक ट्रस्ट के पास है।