-
Advertisement
Surajkund Crafts Fair : पत्तलों में हिमाचली धाम के चटकारे ले रहे पर्यटक
Last Updated on February 3, 2020 by
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले (International Surajkund Crafts Fair) के तीसरे दिन आज मेला मैदान में थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक दलों ने दिन भर ग्राउंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर हिमाचल (Himachal) की बहुरंगी संस्कृति से पर्यटकों का मनोरंजन कर संस्कृति की झलक दिखाई।
ये भी पढ़ें – सूरजकुंड से मनमोहक झलक
यह मेला 16 फरवरी, 2020 तक चलेगा। यहां पर हिमाचल के 70 हस्तशिल्प-हथकरघा बुनकरों व कारीगरों के स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटन निगम (Tourism corporation) के स्टाल में हिमाचल के विभिन्न व्यंजन बनाए जा रहे हैं जो पर्यटकों व लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और इन्हें धाम के रूप में पत्तल में परोसा जा रहा है।
थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश (Theme State Himachal Pradesh) की ओर से मंगलवार 4 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मेला की मुख्य चौपाल में किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती एक विशेष नृत्य नाटिका दर्शाई जाएगी। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों से लगभग 140 कलाकार भाग ले रहे हैं। नृत्य नाटिका के माध्यम से हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य तथा जीवन शैली को दर्शाया जाएगा। लगभग एक घंटे से अधिक समय की नृत्य नाटिका के मंचन से पर्यटकों व लोगों को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा।