- Advertisement -
शिमला/सुंदरनगर। प्रदेश में बीते तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन पर खासा असर डाला है। समूचा हिमाचल एस समय बर्फबारी व बारिश के चलते ठिठुर रहा है। बुधवार को भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) और निचले क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी रात से बर्फबारी हो रही है। पर्यटकों (Tourists) ने सुबह रिज पर बर्फबारी का आनंद लिया। पहाड़ों की रानी शिमला ये वर्ष 2020 की दूसरी बार बर्फबारी है। इस बर्फबारी से एक तरफ तो पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं दूसरी तरफ स्थानीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर धर्मशाला के नड्डी, भागसूनाग व इसके आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
उधर पर्य़टक स्थल मनाली में एक फुट बर्फ गिरी है। कुल्लू घाटी में हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे भी वाहनों के पहिए थम गए हैं। प्रशासन ने घाटी में अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के कारण बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। उधर मनाली में लोगों व पर्य़टकों के अपने घरों व होटलों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
बर्फबारी से यातायात (Transportation) ठप होने के चलते आज लोगों को पैदल ही ऑफिस, अस्पताल और अन्य काम के लिए रवाना होना पड़ा। शिमला शहर की अधिक्तर सड़कें बर्फ से ढकी होने के कारण बंद हैं। प्रशासन यातायात को बहाल करने में जुट गया है । ऊपरी शिमला, कुफ़री, ठियोग, कोटखाई, खड़ापत्थर, मंढोल, जुब्बल, हाटकोटी, रोहड़ू, चिड़गांव, टिक्कर, खदरला, बागी,नारकंडा और चौपाल की सभी सड़कें बीते कल से ही बंद हैं।
शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। इससे 15 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी जिला के सुंदरनगर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में लगभग 2 से 5 फुट तक ताजा हिमपात हुआ है। बर्फ के कारण यहां भी सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। कई पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है और बिजली-पानी भी ठप है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आठ जनवरी को प्रदेश के अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 9 व 10 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।
- Advertisement -