-
Advertisement

नव वर्ष के पहले दिन प्रसिद्ध शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Last Updated on January 1, 2020 by Deepak
धर्मशाला। नव वर्ष 2020 की शुरुआत पर सुबह-सवेर ही लोगों ने मंदिरों का रुख किया। वर्ष 2020 का गर्मजोशी से स्वागत के साथ जीवन की सफलता की नई उम्मीद, नई शुरूआत के लिए भक्तों ने मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। नव वर्ष के पहले दिन जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों सहित अन्य मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मंदिरों में काफी भीड़ रही।
यह भी पढ़ें: सुंदरनगर: शराब लेकर जा रहे ट्रक में मृत मिला कांगड़ा का व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस
कुनाल पत्थरी मंदिर, कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी देवी, शक्ति पीठ ज्वालामुखी मंदिर में लोग पूजा करते दिखे। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मन्नत मांगी। नव वर्ष के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने ज्वाला मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और मां का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। नव वर्ष के दिन श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में हवन भी किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने हलवा पूरी और चने का भोग ज्वाला मां को लगाया और सभी श्रद्धालुओं में बांटा।