- Advertisement -
शिमला। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कोच और व्हील की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर जो लोगों की डिमांड हैं उन्हें भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उत्तरी रेलवे के जीएम आरके कुलश्रेष्ट ने शनिवार को शिमला हेरिटेज लाइन का दौरा करने के बाद इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और दूसरी जरूरतों को देखते हुए यहां पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। रही कोच और व्हील बढ़ाने की बात तो अगले तीन महीनों में इसे पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हेरिटेज होने की वजह से इस विरासत का संरक्षण करना जरुरी है। इसलिए इसमें अधिक विस्तार की अधिक संभावनाएं नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी सुखद यात्रा का ध्यान रखना भी जरुरी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी तक रेल के लिए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। हिमाचल ने इस लाइन से संबंधित जमीन का मामला सुलझा लिया है और पंजाब में भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भानुपल्ली तथा लेह की सेंक्शनड लाइनों पर काम काम शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश रेलवे कई सुंदर ट्रैक से होकर निकलती है इसे ओऱ निखारने की जरूरत है, जिसके लिए रेलवे प्रयास कर रहा है। यहीं नहीं उत्तरी रेलवे के जीएम ने ट्रैक का दौरा किया ओर वहां की व्यवस्था ओर कमियों को बारीकि से जाना। कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मौजूदा रेलगाड़ियों में नए कोच भी जोड़े जाएंगे। पिछले कुछ समय से रेल के पहिए न बनने से कुछ दिक्कत थी, लेकिन अब फैसला हो गया है कि नेरोगेज रेल के पहिए बनाए जाएंगे। नए पहिए बनने से रेल में और डिब्बे भी जोड़े जाएंगे। अभी तक नए पहिए न बनने से रेल के डिब्बों की संख्या भी कम हो रही थी। कुलश्रेष्ठ ने इस हेरिटेज रेलमार्ग का निरीक्षण भी किया और इस दौरान उन उन प्वाइंट्स पर ध्यान देने को कहा, जहां सुधार की जरूरत है।
- Advertisement -