- Advertisement -
हमीरपुर/ धर्मशाला। शनिवार को एक के बाद एक दो दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पहला हादसा हमीरपुर के दांदड़ू रोड पर पेश आया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां एक एक बिना नबंर का ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मरने वाले दोनों व्यक्ति समलेहड़ा जौड़ेअंब के रहने वाले हैं, अमरजीत ट्रैक्टर को चला रहा था कि दांदड़ू के पुल पर से ट्रैक्टर पलट गया। दोनों ने ही मौके पर दम तोड़ दिया है। हादसा का शिकार हुआ दूसरा व्यक्ति विजय कुमार भी जौड़ेअंब का रहने वाला था। बहरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं एक अन्य हादसे में कांगड़ा के बैजनाथ में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। कहा जा रहा है कि इसमें एक की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
वहीं, पुलिस थाना बैजनाथ के तहत हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान फिजियोथैरेपिस्ट तुषार व्यास के रूप में हुई है और वह कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक बजे धर्मशाला में एक शादी समारोह से लौट रहे तुषार और सुमित मसंद कार में सवार होकर पालमपुर से बैजनाथ की तरफ जा रहे थे। कार को सुमित मसंद चला रहा था और कार की रफ्तार भी बहुत ज्यादा थी।
- Advertisement -