- Advertisement -
पांवटा साहिब। उपमंडल के भूपपुर से ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भूपपुर निवासी शेर सिंह के खेतों से एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी करके ले गया। शातिर लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि शेर सिंह के दोस्त ने चोरी किए गए ट्रैक्टर को पहचान लिया।
फिर क्या था उसने बहराल के जंगल से ट्रैक्टर (यूके16-3795) ले जाते समय शेर सिंह से फोन पर संपर्क साधा कि उसका ट्रेक्टर बहराल के जंगल से जा रहा है। इसी दौरान ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे व्यक्ति को भी आवाज दी। आवाज सुनकर हड़बड़ाहट में आरोपी विजय निवासी पुरूवाला ट्रैक्टर व ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई गई। ट्रैक्टर व ट्रॉली जंगल से ही बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पांवटा पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -