-
Advertisement
Trade Unions | Protest | Convention |
शिमला। केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशनों की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शिमला के कालीबाड़ी हॉल में राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में प्रदेशभर से सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। अधिवेशन का उद्घाटन सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नवउदारवादी व पूंजीपति परस्त नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में 9 अगस्त को जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
