- Advertisement -
शिमला। सेब सीजन शुरू होते ही ऊपरी शिमला की ओर जाने वाले शिमला-ठियोग मार्ग (Shimla-Theog road) पर जाम लगना आम हो गया है। छराबड़ा के पास हसन वैली में आधी रात से अभी तक जाम लगा हुआ है और इस जाम में आने जाने वाली हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं। हाल यह है कि ढली से फागू तक लगे जाम में रोज ऑफिस जाने वाले लोगों को पैदल सफर करना पड़ा जबकि कुछ लोग तो घर वापस आ गए। कई संस्थानों ने तो जाम के चलते अवकाश (holiday) घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हसन वैली में सेब लेकर आ रहे दो ट्राले फंसे हुए हैं जिसके चलते जाम लगा हुआ है।
जाहिर है कि पराला मंडी से सेब की गाड़ियां सीधे सोलन पहुंच जाती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर एक पुल बह गया है, जिसके कारण वहां से सेब से लदे वाहन वाया शिमला आ रहे हैं। इस मार्ग पर जाम (traffic jam) लगने का एक कारण यह भी है। इसके अलावा सेब की बंपर फसल होने के कारण वाहनों की संख्या बड़ी है। इसके अलावा ढली सब्जी मंडी में जगह कम होने के कारण, यहां आने वाले वाहनों को छराबड़ा में रोक दिया जाता और वहां से वाहन भेजे जाते हैं। जिसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा है। एसपी उमापति जमवाल ने बताया कि मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है।
- Advertisement -