- Advertisement -
आनी। बरसात में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइडिंग (Landsliding) का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते ही एनएच 305 भी अवरूद्ध हो गया। जिला कुल्लू के आनी से सटे छांवटी से 2 किमी आगे आज दोपहर डेढ़ बजे के आसपास भारी लैंडस्लाइड हुआ।
लैंडस्लाइड के चलते एनएच 305 (NH-305) यातयात के लिए अवरुद्ध (Traffic Jam) हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, प्रशासन भी लोगों से भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते सतर्क रहने का आग्रह कर रहा है। प्रशासन लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में संभल कर सफर करने के लिए कह रहा है।
- Advertisement -