-
Advertisement
राजधानी पहुंचना नहीं आसान कछुआ चाल में चल रहा ट्रैफिक
Last Updated on August 9, 2022 by Deepak
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद शिमला मंडी कांगड़ा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया, पूरे ट्रैफिक को वाया तारा देवी भेजा गया। सुबह 6:00 बजे सड़क पर पेड़ गिर गया था। इसके बाद प्रशासन ने पेड़ को काट कर हटाने का काम शुरू कर दिया। पेड़ को हटाकर सड़क बहाल कर दिया है लेकिन अभी भी कई वाहन सुबह से फंसे हुए हैं। ट्रैफिक बहुत धीरे- धीरे चल रहा है।