-
Advertisement
पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर थमे #Train के पहिए, ढाई घंटा परेशान रहे लोग
Last Updated on November 3, 2020 by
धर्मशाला। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक (Pathankot-Joginder Nagar railway track) पर सुबह-सवेरे रेलगाड़ी के पहिए थम गए। करीब ढाई घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल परौर के पास रेलगाड़ी खराब हो गई। करीब ढाई घंटे तक रेलगाड़ी (#Train) यहीं खड़ी रही। इसके बाद ठीक होने पर यह पालमपुर की तरफ रवाना हुई। बताया जा रहा है परौर स्टेशन से कुछ दूर जाने पर गाड़ी के पहिये गर्म हुए, जिसकी सूचना गार्ड ने चालक को दी और रेलगाड़ी को वहीं पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद मैकेनिक को मौके पर बुलाया गया। मैकेनिक ने आकर रेलगाड़ी को ठीक किया, इसके बाद ही यह गाड़ी पालमपुर की ओर बढ़ सकी। इस कारण काफी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…