दुनिया की सबसे छोटी कार में की ब्रिटेन की यात्रा, एक हाथ से उठ जाती है आसानी से

1962 में बनती थी यह गाड़ी, साइज में भी व्यस्क इनसान से भी छोटी

दुनिया की सबसे छोटी कार में की ब्रिटेन की यात्रा, एक हाथ से उठ जाती है आसानी से

- Advertisement -

दुनिया (World) में अजीबोगरीब रिकार्ड्स बनाने के लिए लोग कुछ भी कर जाते है। शौक को इनसान को जीने का जज्बा देता है। लोगों को बड़ी-बड़ी कारों (Cars) का शौक होता है। पर आज भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बड़ी-बड़ी कारें सड़कों पर खड़ी ही नजर आती हैं। उनमें बैठा एक बंदा होता है और सीटें 5 लोगों की खाली पड़ी होती हैं। यूके (UK) के रहने वाले 31 साल के एलेक्स ने दुनिया की सबसे छोटी कार से बहुत बड़ा काम कर दिया। यह कार इतनी छोटी है कि इसे एक हाथ से उठाया भी जा सकता है। इस कार के जरिए एलेक्स ने यूके को एक छोर से दूसरे छोर तक कवर कर दिया।


यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के मोशन पोस्टर का टीजर किया शेयर

इस पूरी जर्नी में एलेक्स की कार की सबसे तेज स्पीड थी 23 एमपीएच थी। ये यात्रा उन्होंने 13 नवंबर को शुरू की थी। इसके तीन हफ्ते बाद उनकी यह यात्रा खत्म हुई। जब वो सड़क (Road) पर अपनी इस छोटी सी कार में बैठकर निकलते थेए तो सब लोग उन्हें देखते रहते थे। एलेक्स ने जिस कार में यह सफर को पूरा किया वो पील पी50 है। यह कार 1962 में बनती थी। इस कार में सिर्फ एक दरवाजा (Door) होता है। इसे 1962 से 1965 तक बनाया गया था। इसके बाद इसका प्रॉडक्शन रोक दिया गया। एलेक्स की यह यात्रा 1400 मील की थी। इतनी छोटी सी कार के अंदर सफर करना अपने आप में एक चैलेंज था। एलेक्स खुद 5 फीट 11 इंच हैं। यह कार सिर्फ 137 सेंटीमीटर लंबी है और 99 सेंटीमीटर चौड़ी। इस कार का वजन इतना कम है कि इसे हाथ से भी उठाया जा सकता है। इतनी हल्की कार को उन्होंने तूफान के बीच भी चलाया। जिस यात्रा को उन्होंने तीन हफ्तों में पूरा किया वो 14 घंटे में पूरी हो जाती है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | Himachal headlines in Hindi | latest news | today himachal news | Himachal Breaking News | himachal news live | himachal abhi abhi news | current news of himachal pradesh | himachal news online | दुनिया | सबसे छोटी कार | यात्रा | ब्रिटेन | state news | latest himachal news in hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है