- Advertisement -
सोलन। यूनेस्को की विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला ट्रेन का रास्ता मंगलवार सुबह एक ट्रॉले ने रोक दिया। यह ट्रॉला यहां जाबली में बने रेलवे फाटक के बीचों-बीच एक फंस गया था। ट्रॉला ऐसे समय फंसा, जब स्टेशन पर ट्रेन आने ही वाली थी। सूचना मिलते ही रेल्वे ने ट्रेन को कोटी स्टेशन पर रुकवा लिया। इस घटना के चलते ट्रेन दो घंटे लेट हो गइा।
जेसीबी मशीन लेकर सोलन जा रहे ट्रॉले को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साइड किया गया। इस चक्कर में नेशनल हाईवे-5 पर भी ट्रैफिक रुका रहा। ट्रैफिक पुलिस ने हालांकि यातायात को वन वे कर दिया था। लेकिन सुबह पौने 6 बजे की घटना के बाद सुबह करीब सवा सात बजे पटरी पर ट्रेन भी चली और हाईवे पर ट्रैफिक भी सुचारू हो सका। ट्राला नेशनल हाईवे बना रही एक निर्माण कम्पनी का बताया जा रहा है।
- Advertisement -