- Advertisement -
शिमला। राजधानी में बारिश ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात यहां उपनगर संजौली में एक Working Women Hostel पर एक पेड़ टूट कर गिर गया। इससे को कमरों को नुकसान पहुंचा है और छत पर पेड़ गिरने से कमरे की सीलिंग टूटी है और इसकी चपेट में दो लड़कियों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। इन दोनों की सेहत में सुधार है। वहीं इंजनघर में ही ल्हासा गिरने से एक कार उसकी चपेट में आ हई।
इंजनघर में बने Working Women Hostel पर देर रात पेड़ गिरने से वहां रह रही दो लड़कियों को चोटें लगी हैं। उन्हें तत्काल आईजीएमसी अस्पताल शिमला पहुंचाया गया है और वहां उनका इलाज हो रहा है। नगर निगम ने इस भवन के ऊपरी मंजिल के कुछ कमरे खाली करवा दिए हैं और लड़कियों को निचली मंजिल में शिफ्ट कर दिया है।
उधर, इंजनघर में ही बहुमंजिला पार्किंग के सामने एक डंगा भी बारिश की भेंट चढ़ गया। डंगा ढहने से सड़क किनारे खड़ी कार उसकी चपेट में आ गई। डंगे का मलबा कार के इंजन की तरफ घिरा है और इससे कार को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, इस पेड़ गिरने की खबर मिलते ही राज्य पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था घटना स्थल पर पहुंचे और वहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अफसरों से पेड़ को जल्द हटाने और लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा। इसके साथ-साथ पेड़ के कारण की गिरी छत की जल्द रिपेयर करने की बात कही।
इस बीच, स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डीएफओ से पेड़ को हटाकर तुरंत मरम्मत कार्य करने को कहा।
- Advertisement -