-
Advertisement
NH-305 पर गिरा सफेदे का पेड़, तीन मकान और Car को पहुंचा नुकसान
Last Updated on February 1, 2020 by Deepak
आनी। किरण बाजार में सफेदे का एक पेड़ एनएच-305 (NH-305) पर गिर गया। तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है, जबकि एक मारुति स्विफ्ट (Maruti Swif) भी इस पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। मारुति मालिक प्रकाश बाल-बाल बचा। एनएच-305 (NH-305) पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे से अधिक का जाम भी लगा रहा। आनी, लूहरी, कराना, गुहाटन, कोठी व छतरी आदि के बीच आवाजाही बाधित रही और दूरदराज जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एसडीएम (SDM) मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: लाख के सेब खरीद बिना पेमेंट दिए भागा आरोपी महाराष्ट्र से धरा, Remand पर भेजा
लोगों का कहना है कि किरण बाजार से कोर्ट रोड तक एक सर्कुलर सड़क निकाली गई है, जिस वजह यहां के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सड़क से ऊपर बड़े-बड़े सफेदे के पेड़ हैं, जो कभी भी कहर बनकर गिर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि खतरनाक चिन्हित सफेदे के पेड़ों को कटवाया जाए।
साथ ही यहां से निकाली गई सड़क पर डंगे लगाए जाएं। डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा का कहना है कि यहां चिन्हित सफेदे के पेड़ों को कटवाने के टेंडर हो गए हैं। अब निगम पेड़ों को कटवाने का कार्य करेगा। बहुत जल्द मार्क किए पेड़ कटवा दिए जाएंगे। एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि नुकसान का जायजा लेने को राजस्व विभाग की टीम को भेज दिया गया है। पेड़ को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।