-
Advertisement
शिमला में सड़क किनारे खड़े कैंटर पर गिरा पेड़, लग गया जाम
Last Updated on August 22, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मेघ जमकर बरस रहे हैं। बारिश के चलते कई स्थानों भूस्खलन व खड्डों का जल स्तर बढ़ने से नुकसान की खबरें आ रही है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर बारिश से एक पेड़ गिर गया। खलीनी-कनलोग बाईपास रोड में भारी भरकम पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ा कैंटर आ गया। घटना में कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ेः आनी में पदाधिकारियों – कार्यकर्ताओं को समय ना देने पर सीधे राठौर से उलझ पड़े कांग्रेसी
जिस समय पेड़ गिरा उस समय कैंटर के अंदर कोई नहीं था। पेड़ के गिरने से इस जगह पर यातायात भी बंद रहा। चार घंटे तक यातायात अवरुद्ध होने के कारण बाईपास होकर आईएसबीटी जाने वाली गाड़ियां फंस गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। वहीं, कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। बारिश के कारण 2 सप्ताह पहले भी पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण एक गाड़ी दब गई थी।