- Advertisement -
शिमला। पूरे प्रदेश में इन दिनों जम कर बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है। बात राजधानी शिमला की करें तो यहां पर बारिश में पेड़ गिरे का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह दस बजे के करीब लक्कड़ बाजार-संजौली बाईपास पर एक पेड़ गिर गया।
पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों का आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग के मजदूर मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जाहिर है इससे पहले राजधानी के रिहायशी इलाकों में कई पेड़ गिर चुके हैं।
- Advertisement -