- Advertisement -
चंडीगढ़। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से 20 से 25 फरवरी तक महाराष्ट्र के सतारा में 39 वीं जूनियर (अंडर-20) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम भी भाग लेगी। इस बारे जानकारी देते हुए हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव रामनिवास हुड्डा ने बताया कि, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के 8 टीमें जायेंगी जिनमे 4 टीम लड़कों की और 4 टीम लड़कियों की होंगी। इस टीम के चयन के लिए ट्रायल 5 फरवरी को इंडस इंजीनियरिंग कालेज, किनाना, जींद रोड, रोहतक में होंगे। उन्होंने बताया कि, ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाडियों को आयु प्रमाण पत्र अपने संसथान के मुखिया से सत्यापित करके लाना होगा। खिलाडियों के लिए हरियाणा का मूल निवासी होना जरुरी है और साथ ही इस ट्रायल में वह तीरंदाज भाग ले सकते हैं जिसका जन्म 1 जनवरी 1996 के बाद हुआ है।
- Advertisement -