-
Advertisement
Tribute | Fire Safety Week | Shimla |
Last Updated on April 14, 2023 by sintu kumar
अग्निशमन विभाग 14 अप्रैल से प्रदेश भर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसमें प्रदेश के लोगों को अग्निशमन विभाग के जवान आग से सुरक्षा के तरीके और बचाव से संबंधित जानकारी देंगे। शुक्रवार को शिमला के माल रोड स्थित अग्निशमन कंट्रोल रूम से एडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता ने सप्ताह का शुभारंभ किया। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने वाले 66 अग्निशमन जवानों की मृत्यु हो गई थी। इन जवानों और प्रदेश में आग को बुझाते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।