-
Advertisement
Tribute | Kargil Vijay Diwas | Martyrs |
Last Updated on July 26, 2023 by sintu kumar
ऊना जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार सुबह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया। जिला भर के पूर्व सैनिकों और कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश की सीमाओं पर सुरक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अपने साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद स्मारक पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल पूरा देश भक्ति के रंग में रंग गया।