-
Advertisement
Rahul Gandhi के जन्मदिन पर शहीदों को श्रद्धांजलि, Corona Warriors को किया सम्मानित
Last Updated on June 19, 2020 by Deepak
शिमला/शाहपुर। कांग्रेस ने रक्तदान और राशन बांट कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा आइजीएमसी और केएनएच में कांग्रेस ने कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) को सम्मानित किया और जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि चीन-भारत सीमा पर जवान शहीद हुए हैं और कोरोना को देखते हुए इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन आज देश भर में सादगी के साथ मनाया जा रहा है। आपदा राहत कोष में जमा हुई राशि को भी अस्पतालों में वेंटिलेटर खरीदने के लिए सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: SDM ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए होनहार
शाहपुर अस्पताल में केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में बांटे फल
राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर, एक्स सर्विस लीग शाहपुर, युवा कांग्रेस शाहपुर व सोशल मीडिया (Social Media) कांग्रेस शाहपुर ने चीन में हिमाचल के सपूत अंकुश ठाकुर, कर्नल संतोष बाबू सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों को फल बांटें। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले 40 साल में देश में अलग-अलग पूर्व पीएम रहे, लेकिन कभी भी चीन की ऐसी गंदी हरकत करने की हिम्मत नहीं हुई। आज कहीं ना कहीं राष्ट्रीय स्तर की डिप्लोमेसी कमजोर होने पर चीन ने ऐसी हरकत की है। कांग्रेस (Congress) पार्टी इस संकट की घड़ी में शहीद हुए नौजवानों के परिवार के साथ खड़ी है। कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि है। देश की सेना सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश हित की बात की है और हमेशा सत्ता पक्ष का साथ दिया है।