-
Advertisement
Tricolor | Congress | BJP |
Last Updated on August 11, 2021 by Sintu Kumar
शिमला । 15 अगस्त को लेकर खालिस्तान समर्थकों से आ रही झंडा न फहराने की धमकियों को जवाब देने के लिए हिमाचल विधानसभा परिसर में आज विधायकों ने झंडा लहराया। लेकिन इसमें भी कांग्रेस और बीजेपी के विधायक बंटे हुए दिखे। कांग्रेस विधायकों ने अलग झंडा लहराया और बीजेपी विधायकों ने अलग झंडा लहराया। जबकि सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के विधायकों को 1 बजे विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराने की अपील की थी लेकिन इस बीच सदन के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध हो गया जिसे कांग्रेस ने आधा घंटा पहले ही विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराया जबकि बीजेपी विधायकों ने अलग झंडा लहराया।