- Advertisement -
Biplab Deb comment over Diana Hayden: अगरतला। Tripura के सीएम Biplab Deb ने इंटरनेट वाले विवादित बयान के बाद अब एक और बयान आया है। Biplab Deb अब सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 21 साल पहले Diana Hayden को मिस वर्ल्ड का खिताब दिए जाने पर सवाल उठाया। Biplab Deb ने कहा कि डायना हेडन में भारतीय खूबसूरती नहीं है, भारत की खूबसूरती Aishwarya Rai में है। उन्होंने कहा कि खूबसूरती के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर निर्भर करती हैं। Biplab Deb बोले, हम महिला को देवी लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में देखते हैं। Aishwarya Rai वर्ल्ड बनी तो ठीक है वो सही मायने में भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं, लेकिन मैं Diana Hayden की खूबसूरती नहीं समझ पा रहा हूं।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं ने जब मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिताएं जीतना शुरू किया तो विदेशी कंपनियों के सौंदर्य उत्पाद भारतीय बाजारों में आने शुरू हुए। इससे पहले Biplab Deb ने कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट जैसी सुविधा उपलब्ध थी। अगरतला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटराइजेशन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि ये सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। ये वो देश है जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था। Biplab Deb के इस बयान के बाद ट्विटर पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।
- Advertisement -