- Advertisement -
Truck Accident Mandi : पधर। पदवाहन-कुफरी राज मार्ग पर एक टिप्पर गहरी खाई में गिर जाने से टिप्पर में सवार लोगों को गहरी चोट आई है। पधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साम करीब साढ़े छह बजे रेत और सरिये से भरा टिप्पर ध्वापा के पास गहरी खाई में गिर जाने से चालक व अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
बेटी-पत्नी को छोड़ लौट रहा बुजुर्ग हादसे का शिकार
टिप्पर में चालक खेम सिंह गांव साहल, राम दास क्सोन और नैना देवी पत्नी वीरी सिंह निवासी क्सोन को चोंटें आई हैं और टिपर में 8 वर्ष की एक बच्ची भी जो ठीक बताई जा रही है। सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 की मदद से मंडी जोनल अस्पताल में पहुंचाया गया है, उनका इलाज चला हुआ है। मंडी एसपी ने घटना की पुष्टि की है और पधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -