- Advertisement -
मनाली। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे की बहाली अभी 24 किलोमीटर बाकी बची हुई है। इस 24 किमी सड़क का हिस्सा ढाई से तीन फीट बर्फ से ढका हुआ है। इसके चलते लाहुल में सेब के ट्रक व अन्य वाहन फंसकर रह गए हैं। सेब के करीब 60 ट्रक घाटी से बाहर भेजना शेष बताए जा रहे हैं। इसके चलते लाहुल के लोगों की नजर रोहतांग बहाली पर टिकी हुई है। रोहतांग दर्रा बहाल होने पर ही लोगों को राहत मिल सकेगी।
बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर के मुताबिक जवान देर रात तक रोहतांग बहाली में जुटे रहे। लगभग 24 किमी सड़क बहाली शेष रह गई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक दर्रा बहाल होने की उम्मीद है। बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना ने लाहुल के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए कुछ वाहनों को आपात स्थिति में सुरंग से जाने की अनुमति दे दी है।
- Advertisement -