- Advertisement -
राजिंदर कुमार/गुरदासपुर। पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर मलिकपुर बाईपास के समीप एक ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जम्मू से अमृतसर की ओर जा रही एक निजी बस को मलिकपुर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, लगभग 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को और पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -