झूठ बोलने के आरोप में Trump के सलाहकार रोजर स्टोन को 3 साल की जेल

झूठ बोलने के आरोप में Trump के सलाहकार रोजर स्टोन को 3 साल की जेल

- Advertisement -

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लंबे समय से विश्वासपात्र रहे रोजर स्टोन (Roger Stone) को गुरुवार को एक अदालत ने 40 महीने की सजा सुनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी संसद में 7 बार झूठ बोलने, न्याय में बाधा डालने और गवाहों को प्रभावित करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार रोजर स्टोन को 3 साल, 4 महीने की जेल की सज़ा मिली है। हालांकि स्टोन को फिलहाल जेल नहीं भेजा जाएगा। उनके पास ऊपरी अदालत में अपील का कानूनी अधिकार है।


यह भी पढ़ें:महाराष्‍ट्र में बढ़ी सियासी गर्मी के बीच PM मोदी से मिले CM उद्धव ठाकरे, बेटे आदित्य भी रहे मौजूद

मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि ट्रंप के प्रचार अभियान में रूसी हस्तक्षेप को लेकर रोजर के झूठ ने अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न किया। जज ने आगे कहा कि सच्चाई अब भी जिंदा है और इसका महत्व हमेशा रहेगा। स्टोन ने स्वयं को बचाने के लिए झूठ बोला। उनकी वजह से हमारे मौलिक संस्थानों को खतरा है। यही संस्थान हमारे लोकतंत्र की नींव हैं। जज ने कहा कि स्टोन को फिलहाल जेल नहीं भेजा जाएगा। उनके पास ऊपरी अदालत में अपील का कानूनी अधिकार है। बता दें कि स्टोन अमेरिकी राष्ट्रपति के छठवें सहयोगी हैं जिन पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। हालांकि, सीनेट ने उन्हें महाभियोग प्रस्ताव से बरी कर दिया है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | झूठ | prison | World News in Hindi | World Hindi News | Rogerstone | roger stone | Donald Trump | amy berman jackson | Investigation | रोजर स्टोन | US | ट्रंप के सहयोगी रोजर स्टोन | डोनाल्ड ट्रंप
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है