- Advertisement -
नई दिल्ली। महिलाओं के लिप्स (Lips) उनके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं जिनके होंठ पतले हैं और उन्हें मोटे होठों की चाहत है जतो आ हम आपके लिए कुछ टिप्स (Tips) बताने जा रहे हैं जिनसे आपको मोटे होंठ मिलेंगे साथ ही आपको भी अपने लुक में कुछ फर्क नजर आएगा। लेकिन इन टिप्स के जरिए हम आपको लिप फिलर्स का इस्तेमाल करने को नहीं कह रहे हैं। कुछ एक मेकअप (Makeup) टिप्स से ही आप अपने होठों को सही आकार दे सकती है।
कंसील करें: एक कंसीलर आपको होंठों में बहुत अंतर आ सकता है। बस अपने निचले होंठ के निचले हिस्से पर कंसीलर लगाएं, इससे आपके होंठ भरे हुए दिखते हैं।
लिपलाइनर लगाएं : अगर आप अपने होंठों को मेकअप से बड़ा दिखाना चाहते हैं तो अपनी पसंद के लिपलाइनर शेड से अपने होंठों को बाहर की तरफ से लाइन बनाएं। यह आपके होंठों को काफी बड़ा दिखा सकता है।
सैटिन टेक्स्चर लिपस्टिक : भरे हुए लिप्स के लिए, एक सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक लगाएं। गहरे रंग के लिपस्टिक से आपके होंठ पतले दिखाई देते हैं और आपको एक पाउट नहीं मिलता।
हाइलाइटर लगाएं : आप हाइलाइटर लगाकर होंठों को थोड़ा फिनिशिंग टच दे सकती हैं। रिफ्लेक्टिंग हाइलाइटर से आपके लिप्स को थोड़ी अतिरिक्त गहराई मिल सकती है और लिप्स फुलर दिख सकते हैं।
- Advertisement -