-
Advertisement
हैवानियत: बुजुर्ग से दुष्कर्म करने की कोशिश में असफल रहा तो पीट-पीटकर कर दिया अधमरा
Last Updated on August 26, 2021 by Sintu Kumar
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले से हैवानियत की घटना सामने आई है। पालमपुर के एक गांव में आरोपी ने 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म (Misdeed) की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें नाकाम रहा तो बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, बुजुर्ग महिला को खेत में फेंक कर भाग गया। होश आने पर बुजुर्ग ने घटना की जानकारी अपनी बहू को दी। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लाए। साथ ही मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से दूसरी बार गायब हुई नाबालिग, दहेज के लिए महिला से मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुछ दिनों पहले की है। आरोपी युवक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। और अपनी दरिंदगी का शिकार बनाना चाहा, लेकिन बुजुर्ग महिला के विरोध करने के चलते वह नाकाम रहा। इसके बाद उसने महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे बुजुर्ग महिला बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद वह उसे उठाकर खेत में फेंका दिया और मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में व्यापक रोष पैदा हो गया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने डीएसपी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…