-
Advertisement
कुत्ते की अपनी पसंदीदा नस्ल की 19-फीट ऊंची सोने की मूर्ति का इस राष्ट्रपति ने किया अनावरण
Last Updated on November 13, 2020 by
नई दिल्ली। नेताओं का मूर्ति प्रेम जग जाहिर है और यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। इसी क्रम में तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) के राष्ट्रपति गुरबंगुली बर्दीमुहमेदोव ने देश की राजधानी अश्गबात में कुत्ते (Dog) की अपनी पसंदीदा नस्ल अलाबाई की 19-फीट ऊंची सोने की मूर्ति (gold statue) का अनावरण किया है। उन्होंने अलाबाई को राष्ट्रीय विरासत का उदाहरण बताया और उसके बारे में एक किताब भी लिख चुके हैं। उन्होंने 2017 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक अलाबाई पपी तोहफे में दिया था।
गरीबी से जूझ रहा देश; शासक ने कुत्ते के लिए खजाना खोल दिया
वहां की सरकार के मुताबिक यह मूर्ति कांसे की बनाई गई है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। मूर्ति की ऊंचाई 19 फीट की है। कुत्ते की इस मूर्ति को वहां के नए इलाके अश्गाबात में स्थापित किया गया है जहां सरकार के अधिकारियों के रहने की व्यवस्था की गई है। इस इलाके में कई मार्बल से बनी इमारतें, स्कूल, पार्क, दुकानें, सिनेमा और खेल मैदान स्थित हैं।
यह भी पढ़ें: ओबामा ने अपनी नई किताब में #Rahul_Gandhi का किया वर्णन, उनकी व्याख्या वायरल हुई
एक तरफ तुर्कमेनिस्तान के शासक कुत्ते के लिए खजाना खोल दिया है, वहीं देश की जनता गरीबी में जिंदगी गुजारने को मजबूर है। देश में स्वतंत्र प्रेस की हालत उत्तर कोरिया से भी खराब है। देश की अर्थव्यवस्था तेल और प्राकृतिक गैस की वजह से तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसका फायदा सिर्फ अमीरों को हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2015 में तुर्कमेनिस्तान के इस सनकी तानाशाह ने अपनी सोने की मूर्ति बनवाई थी।