- Advertisement -
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में बुधवार को सदियों पुरानी परंपरा टूट गई। 40 साल की दो महिलाओं ने आज सुबह भगवान अयप्पा के दर्शन किए। महिलाओं के दर्शन करने के बाद से मंदिर के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है। सबरीमाला मंदिर को शुद्धिकरण के लिए एक घंटे के लिए बंद रखा गया। अब मंदिर को दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सादी वर्दी में आईं दोनों महिलाओं के साथ पुलिस भी थी।
यह भी पढ़ें :- सबरीमाला : दर्शन करने पहुंची महिलाएं, अयप्पा के भक्तों ने किया विरोध प्रदर्शन
बिन्दू और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने सुबह भगवान अयप्पा के दर्शन किए। इन्होंने आधी रात में ही पहाड़ी की चढ़ाई की। सुबह पौने चार बजे दोनों महिलाओं ने मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की, दर्शन किए और चुपचाप सबरीमाला से निकल गईं। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।
- Advertisement -