- Advertisement -
दयाराम कश्यप, सोलन। एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अर्की पुलिस थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रात को अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी। तभी रात को उसके भतीजा अचानक बाहर निकला, जिसने देखा की कमरे के बाहर कोई व्यक्ति खड़ा है। उसने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद घरवालों ने बाहर खड़े व्यक्ति और कमरे में मौजूद दूसरे व्यक्ति को पकड़ कर कमरा बंद कर दिया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोला तो कमरे में दो व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों व्यक्तियों अरुण कुमार और राजिंद्र कुमार निवासी नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। दाडलाघाट के डीएसपी अमित कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Advertisement -