- Advertisement -
नाहन। सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने पोस्ट ऑफिस आरडी (RD) व अन्य योजनाओं की आड़ में लाखों रुपए का गबन करने वाले मास्टरमाइंड सुरेश जैन के दो साथियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। दोनों आरोपी नाहन शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए सत्यपाल वर्मा और सुनील गर्ग से 3.40 लाख रुपए बरामदगी भी की है। इन दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें अदालत ने मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि नाहन पोस्ट ऑफिस की आरडी व अन्य योजनाओं की आड़ में करीब 73 लाख रुपए की राशि का गबन करने वाला मास्टर माइंड सुरेश जैन खुद भूमिगत है। इस मामले में पुलिस ने लंबे समय बाद ये गिरफ्तारियां की हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है।
- Advertisement -