-
Advertisement
#Sirmaur: गाड़ी में चीड़ की लकड़ी की तस्करी, 2 पेड़ बरामद, दो गिरफ्तार
Last Updated on November 13, 2020 by Vishal Rana
राजगढ़। जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस (Police) ने अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र के शमोगा में एक वाहन से चीड़ के दो पेड़ बरामद किए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने राजगढ़ थाना में उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना पुलिस की टीम गश्त के दौरान शमोगा में थी। इस दौरान एक पिकअप (एचपी-49-1421) को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें चीड़ के दो पेड़ पाए गए। उक्त लकड़ी को गाड़ी चालक बलदेव निवासी सानियो, डाकघर दीदग, तहसील राजगढ़ व चंद्रमोहन निवासी शमोगा, डाकघर छोगटाली ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: #Paonta Sahib में Car की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, केस दर्ज
दोनों व्यक्ति इस लकड़ी को परिवहन करने का कोई परमिट नहीं दिखा जाए। लिहाजा पुलिस ने गाड़ी सहित लकड़ी को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 33 हजार 144 आंकी गई है। एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा (SP Sirmaur Khushal Chand Sharma) ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी में अवैध चीड़ की लकड़ी जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले आगामी कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में वन माफिया को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group