बुरा फंसे BJP के दो MLA: एक पर रेप का मामला दर्ज, दूसरे पर यौन शोषण के आरोप

बुरा फंसे BJP के दो MLA: एक पर रेप का मामला दर्ज, दूसरे पर यौन शोषण के आरोप

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायक (MLA) इन दिनों मुश्किलों में फंसे नजर आ रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश (UP) के भदोही में एक महिला से रेप के मामले (Rape case) में बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी (Ravindranath Tripathi) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड के बाघमारा विधानसभा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) को यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। जिसके बाद विधायक ढुल्लू महतो मौके से फरार हो गए।


भदोही के विधायक ने चुनाव के दौरान महीने भर किया महिला का रेप

उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत 7 लोगों पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। बतौर पुलिस, महिला ने बताया कि त्रिपाठी के भतीजे ने शादी का झांसा देकर कई साल तक उसका शारीरिक उत्पीड़न और 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान एक होटल में विधायक व उसके परिजनों ने एक महीने तक उसका रेप किया। इस मामले का खुलासा होने के करीब 10 दिन बाद विधायक के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है। महिला वाराणसी की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद जब वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार की नई Excise Policy के विरोध में उतरी DYFI और ABVP

 

पुलिस को देखकर भाग निकले यौन शोषण के आरोपी विधायक ढुल्लू महतो

झारखंड के बाघमारा विधानसभा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने ढुल्लू महतो के बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को आगे बढ़ने ही नहीं दिया। पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हैं और पुलिस पर वापस जाने के लिए दबाव बनाते रहे। इसी बीच विधायक ढुल्लू महतो मौके से फरार हो गए। बता दें कि ढुल्लू महतो बाघमारा के बाहुबली विधायक हैं और उनके पास बड़ा जनसमर्थन है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी तीन मामलों में होने वाली थी। ढुल्लू महतो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के उल्लंघन, जमीन हथियाने और यौन उत्पीड़न का आरोप है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | Dhanbad Police | बीजेपी विधायक | residence of Baghmara MLA | यूपी पुलिस | Dhullu Mahto | uttar pradesh news | villagers protest | uttar pradesh News in Hindi | against police | Latest uttar pradesh News | uttar pradesh Headlines | उत्तर प्रदेश समाचार | Jharkhand | रवींद्रनाथ त्रिपाठी | himachal abhi abhi | Vijay Mishra | bhadohi mla | रेप
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है