-
Advertisement
कालाअंब में दो Corona Positive, हिमालयन कॉलेज में थे क्वारंटाइन
नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार शाम दो नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामले सामने आए हैं। अब जिला सिरमौर (Sirmaur) में कोरोना पॉजिटिव लोगों आंकड़ा 25 पहुंच गया है, जिसमें 14 एक्टिव हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब (Kala Amb) में सामने आए दो केस ओरिसन फार्मा के संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए थे। प्रशासन ने इन लोगों को हिमालयन कॉलेज के संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा था।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 7 नए मामले, रिकवरी रेट 60 फीसदी पहुंचा
इनके सैंपल गुरुवार को सीआरआई कसौली भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को आई। इसके बाद फिर इनके सैंपल दोबारा से रिपीट किए गए। इसमें दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक की आयु 28 वर्ष है तो दूसरे की 33 साल है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि पॉजिटिव आए दोनों व्यक्तियों को कोविड-19 सेंटर त्रिलोकपुर में शिफ्ट किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

