- Advertisement -
Fighting :ऊना। जिला मुख्यालय के निटकवर्ती गांव टक्का में पानी को लेकर दो परिवारों में जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में रॉड एवं डंडों से जमकर वार हुए, जिससे तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। बहरहाल, घायलों को उपचार एवं मेडिकल सेवा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टक्का गांव में एक घर के नजदीक लगे नल में पानी को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान तैश में आकर एक पक्ष के लोगों ने डंडे व लाठियों से वार कर दिया, जिसमें टक्का निवासी सुशील, ज्योति व सिमरन को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों में कुछ दिनों से पानी के नल को लेकर विवाद चल रहा। जो कि खूनी संघर्ष में तबदील हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -