-
Advertisement
नागपाड़ा के City Center Mall में भीषण आग, 3,500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
Last Updated on October 23, 2020 by
मुंबई। नागपाड़ा स्थित एक सिटी सेंटर मॉल में भीषण आग लग गई, जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। इस आग में दो दमकलकर्मी (Fire personnel) घायल हो गए हैं और पड़ोस की 55 मंजिला इमारत से 3,500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मुंबई के फायर ब्रिगेड ने स्तर पांच की आग घोषित कर दिया है। आग पहले एक दुकान में लगी जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। आग गुरुवार रात आठ बजकर 53 मिनट पर लगी और उस समय में मॉल में 200-300 लोग मौजूद थे।
इन लोगों को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आग को रोकने के लिए मौके पर 24 फायर इंजन, 16 जंबो टैंकर्स और 250 दमकल कर्मी मौजूद हैं। आग को बुझाने में घायल कर्मी का नाम शमराव जलाल बंजारा और रमेश प्रभाकर है। दोनों घायल कर्मचारियों का इलाज जेजे अस्पताल में हो रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह गुरुवार को महानगर में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले दिन में आग कुर्ला पश्चिम स्थित एक कपड़ा कारखाने में लग गई। इसे दो घंटे से अधिक समय बाद बुझाया गया।