कालाअंब में तांबा चोरी करते Haryana के दो युवक गिरफ्तार

कालाअंब में तांबा चोरी करते Haryana के दो युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने तांबा चोरी के आरोप में हरियाणा (Haryana) के दो युवकों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने आरोपियों से 67 किलोग्राम तांबा व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने शुक्रवार रात गश्त व नाकाबंदी के दौरान तांबा चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को रंगे हाथों दबोचने में सफलता प्राप्त की।


यह भी पढ़ें: Kullu: धामण पुल के सेंटर चैनल टूटे, यातायात ठप-आउट सराज की 58 पंचायतों का संपर्क टूटा

इन दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 67 किलो तांबा/लोहे की छड़े, प्लेटें और नट बोल्ट आदि बरामद किए गए हैं। मामले में दोनों आरोपियों अविनाश निवासी वार्ड नंबर 14, मिल्क प्लांट डेहा बस्ती नारायणगढ़ व विक्की निवासी प्रेम नगर बस्ती सढौरा, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | युवक | नाहन | चोरी | कालाअंब | haryana | today | Nahan | abhiabhi | Sirmaur | state news | Himachal News | HP crime | latest news | live | Arrest | तांबा
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है