- Advertisement -
सुंदरनगर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 (NH-21) पर सुंदरनगर के चमुखा में मंगलवार सुबह दो स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे (Accident) में एक स्कूटी सवार एक महिला और व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूटी (नंबर एचपी-24सी-5392) पर सवार महिला हराबाग से सुंदरनगर (Sundernagar) की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क मार्ग पर एक अन्य स्कूटी (एचपी-31ए-4169) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला और दूसरी स्कूटी पर सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्रारंभिक उपचार दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुंदरनगर पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने कहा कि दो स्कूटी के बीच फोरलेन पर टक्कर हुई है। मामले की जांच जारी है।
- Advertisement -