- Advertisement -
मंडी। बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत खणी में मनरेगा (MNREGA) कार्य के दौरान भूस्खलन (Landslide) होने से दो महिलाएं घायल (Injured) हो गई। भूस्खलन होने के कारण दोनों महिलाएं मलबे की चपेट में आ गई, जिन्हें कड़ी मशक्क्त कर निकाला गया। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी (Mandi) रेफर किया गया है।
स्थानीय पंचायत के वार्ड पंच तेज राम ने बताया कि उक्त महिलाएं जब धारठा- मलोरधार रास्ते के निर्माण का कार्य कर रही थीं तो अचानक साथ लगती जमीन धंस गई और दोनों महिलाएं मलबे की चपेट के आ गईं। एक महिला मलबे में बुरी तरह से फंस गई, जिसे मनरेगा कार्य में कार्यरत मजदूरों ने काफी मशक्त से निकाला। घायल (Injured) अवस्था में अन्य मजदूरों ने मीना देवी पत्नी नेत्र सिंह और सैमी देवी पत्नी लुहारू राम निवासी मलोरधार को मलबे से निकाल और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बालीचौकी पहुंचाया।
बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, मनरेगा (MNREGA) कार्य के दौरान प्रभावित महिलाओं के इलाज को लेकर ग्रामीण किसान कामगार संगठन के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य सन्तराम ने संबंधित विभाग से तुरंत राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कार्यस्थल पर फर्स्ट एड बॉक्स तुरंत दिए जाने की भी मांग की। विकास खंड अधिकारी बालीचौकी चेत राम ने कहा कि उन्होंने इस बारे पंचायत सचिव को पूरी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। प्रभावित मजदूरों की मनरेगा एक्ट के तहत हर संभव सहायता की जाएगी।
- Advertisement -