-
Advertisement

कहां हैं दुनिया के सबसे छोटे बंदर, जिनका साइज Ping Pong Ball से भी कम, तो पढ़िए पूरी खबर
दुनिया भर में अलग-अलग प्रजातियों के बंदर पाए जाते हैं पर दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे बंदर कहां पाए जाते हैं उसके बारे में बताएंगे। दक्षिण अमेरिका का रेन फॉरेस्ट कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और पश्चिमी ब्राजील तक फैला हुआ है। इस जंगल में अनेक जीव-जंतु रहते हैं जो इस रेन फॉरेस्ट को और आकर्षक बना देते हैं। इन्हीं प्रजातियों में से एक मासूम से दिखने वाले Eastern pygym marmosets नाम की बंदर की प्रजाति है।
ये भी पढ़ें – पायलट ने तेज रफ्तार कार पर की #Emergency_Landing, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
यूके के चेस्टर चिड़ियाघर में इस प्रजाति के दो बंदरों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने साइज और मासूमियत की वजह से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। सोशल मीडिया पर इन नन्हे मासुम बंदरों की वीडियो को खुब पसंद और शेयर किया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों बंदर मात्र 2 इंच के हैं, या यूं कह लीजिए कि यह दोनों बंदर पिंग पोंग बॉल्स से भी छोटे हैं। हालांकि, इन बंदरों के इतना छोटा होने की वजह से इन दोनों के लिंग का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पैदा होने पर जब इन बंदरों का वजन नापा गया तो इनका वजन सिर्फ 10 ग्राम निकला। अपने इस साइज के वजह से इन दोनों बंदरों ने दुनिया के सबसे छोटे बंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें –
इस जू की प्रिमेट जू कीपर Holly Webb का यह कहना है कि Baldrick अपने बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील हो गया है और इनकी देखभाल में कोई भी कमी नहीं छोड़ रहा है। अपने बच्चों को इस दुनिया में लाकर तीन साल की Zoe और चार साल का Baldrick बंदर दंपत्ति बहुत खुश है। Webb ने आगे बताया कि बाकी पिताओं की तरह Baldrick भी अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में लगा हुआ है। उसे यह ज्ञात हो गया था कि Zoe अब अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए एकदम तैयार है। पिता के सभी फर्ज निभाने के लिए उसने अपने आप को और मजबूत कर लिया है। डॉक्टर Nick Davis के अनुसार, यह दोनों नन्हें मेहमान बहुत जिज्ञासु और जागरूक हैं। छोटे आकार के होने के बावजूद यह बंदर इतने जोर से आवाजें निकालते हैं कि पूरे जंगल में इनकी आवाज गूंज उठती है। यह अपने साथी को अट्रैक्ट करने के लिए और दुश्मनों से दूसरों को जागरूक करने के लिए बहुत जोर से आवाजें निकालते हैं। यह दोनों बंदर अपने कार्यों में निपुण हैं।