-
Advertisement
कोरोना अपडेटः दो और पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, आज 207 सैंपल नेगेटिव
Last Updated on April 24, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। कोरोना वायरस को लेकर आज का दिन राहत भरा है। एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, वहीं आज दो कोरोना पॉजिटिव कोरोना से जंग जीते हैं। ऊना के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इनकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। यह दोनों मरीज कोविड अस्पताल बद्दी में दाखिल थे। अब हिमाचल में एक्टिव केस 15 रह गए हैं। अब तक 20 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। ऊना जिला में एक्टिव केस 6 रह गए हैं। इसमें चार भोटा और दो डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा में भर्ती हैं। 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। उधर, आज कोरोना वायरस जांच के लिए 335 सैंपल आए थे। इसमें 207 नेगेटिव पाए गए हैं। 128 की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल में अब तक 4328 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें 4160 नेगेटिव रहे हैं। 40 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 20 ठीक हो चुके हैं। चार हिमाचल के बाहर जा चुके हैं। एक की मौत हुई है। अभी 15 एक्टिव मामले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group