-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा के मैक्लोडगंज से दो नए मामले, आज 17 मरीज हुए ठीक
Last Updated on July 3, 2020 by Deepak
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज 17 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक भी हुए हैं। कांगड़ा जिला में मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह युवती 23 जून को दिल्ली से लौटी है। तिब्बतन रिसेप्शन सेंटर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में थी। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा मैक्लोडगंज में ही 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है। बुजुर्ग को धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा थुरल का 59 वर्षीय, गगल खोली धीरा का 58 वर्षीय, झयोल धर्मशाला (Dharamshala) का 52 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। इसके अलावा बियारा पंचरूखी का 26 वर्षीय युवक, धाना बैजनाथ की 29 वर्षीय युवती और भुलाणा का 27 वर्षीय युवक भी कोरोना से जंग जीता है। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में थे।
यह भी पढ़ें: Chamba में Corona के दो नए मामले, एक Delhi तो दूसरा Noida से लौटा
इसके अलावा उतारापुर जयसिंहपुर की 43 वर्षीय महिला, कुरल पालमपुर (Palampur) की 19 वर्षीय युवती, पुड़वा धीरा का 32 वर्षीय युवक, टकोली घिरथां फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्ची भी ठीक हुए हैं। स्पेल जवाली का 19 वर्षीय युवक, लच्छू बनखंडी का 30 वर्षीय युवक, पासू धर्मशाला की 27 वर्षीय युवती भी कोरोना से जंग जीती है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ में थे। सुरानी खुड़ियां का 49 वर्षीय व्यक्ति और राक्ष का 32 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। ठीक हुए 17 लोगों को घर भेजा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। दो मामले आने और 17 के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 282 पहुंच गया है। एक्टिव केस 92 रह गए हैं। अब तक 186 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में दो की मृत्यु हुई है।