-
Advertisement
कोरोना राहत: Himachal में अब तक दो ही मामले, चार जिलों में 19 जीते जंग
Last Updated on July 5, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (Corona) के दो ही नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 19 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा और मंडी से एक-एक मामला सामने आया है। मंडी में वेस्ट बंगाल से लौटा एक 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक खरोह तहसील सरकाघाट का रहने वाला है और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। कांगड़ा जिला में रजोट रक्कड़ तहसील बैजनाथ का 61 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति 27 जून को मुंबई से बाई एयर कांगड़ा पहुंचा था और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। सोलन के आठ, हमीरपुर के 6, कांगड़ा के चार और ऊना का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1048 हो गया है। अभी 309 एक्टिव केस हैं। अब तक 719 ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में 9 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: कोविड-19: अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, DC ने जारी किए आदेश
हिमाचल में आज अब तक 1436 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 758 नेगेटिव रहे हैं। अभी 678 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। दो मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 88455 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 86727 लोग नेगेटिव रहे हैं। 1048 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। 680 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें दो पिछले कल के पेंडिंग सैंपल भी शामिल हैं। हिमाचल में 59959 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 41062 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 18897 अभी निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group